संदेश

पूर्णता प्राप्ति

चित्र
प्यार को फिर न दोहराने की कसम लिए  धुँए में हर फिक्र को उड़ाते हुए  पाखण्डों की इस दुनिया में न आने के लिए  सबकी इज्ज़त बचाने के लिए  आज पग खुद ब खुद चल पड़े  जग से समझौता करने के लिए  लड़खड़ाते पैरो से अपना रास्ता स्वयं बनाते हुए  मार्गदर्शन अपना स्वयं करते हुए  चल पड़ा न जाने किस ओर  शायद ........ उस ओर जहाँ उसे  पूर्णता प्राप्त हो  शून्य शिखर उस अमिट पथ पर ।                                                 - अकी 

ख़्वाबमयी सर्द रातें

चित्र
क्यूं ये रात फिर − फिर आ जाती है कि उसकी याद भी तो सताने से बाज ना आती है  कितनी ही बार कोशिश करता हुँ की नींद आ जाये  उसके ही ख़्वाब देखते देखते  पर न कट पाती है ये रात  दिन तो कैसे भी कट जाता है पर  न कटती है तो सिर्फ ये ख़्वाबमयी सर्द रातें  कटे भी तो कैसे जो याद आ जाती है पुरानी सर्द  रातें, जो ऊष्णता और कोमलता  से भरी  बाहों में गुजरी थी  अब इन सर्द रातों में वो गरमाहट का एहसास नहीं  है तो सिर्फ एकाकीपन और बोझिलता भरा एहसास  दुआ है ऐ मेरे खुदा कि  लौटा दे  मेरे हसीं लम्हें,सुनहरे सपने,वो ख़्वाब वो रातें  या कि समा लें मुझे, तू ही  अब तेरे बाहुपाश में ।                                                                 − अकी 

प्रेम मंजूषा

प्रेम मंजूषा से उन्होंने  सारा प्रेम निकाल                                          बिखेर दिया, मेरे सामने  प्रगाढ़,सलिल,सरस,गाढ़ा      जिसमें मिला मकरंद,मधु का रस  अमृत सा  या कि फूलों के अर्क सा सुगंधित  घ्राण से होकर जिसने कर दी  प्राणवायु भी सुगंधित  कुछ को रसना से चखकर  शेष को ओंठो से पीकर  कर लिया मैने, आप ही आत्मसात  होकर एकाकार  जिस तरह अर्धनारीश्वर सदाशिव  या कि उमाकि                          — अकी 

मोम दिल

चित्र
सिगरेट के धुँए की तरह हर फिक्र उड़ जाये  काश कि अब तेरी याद की तरह  तू खुद आ जाये  मै भी पल पल राख़ हो रहा  जिस तरह सिगरेट का जिस्म जल रहा  सिगरेट तो जल के पैरो तले कुचल गयी  मेरी ज़िन्दगी  तेरी यादों में सुलग कर रह गयी  तू जी उठा मुझे छोड़कर  मुझसे मरा भी न गया तुझे भूलाकर  कौन तेरा है जहा तू चल दी  मैं सिर्फ तेरा ही था तू मुझे क्यों छोड़ गई  उन पत्थरों पे तू मोम बनकर पिघल गई  वो जरा भी नही पसीजे खुद तू ही जल गई  पत्थर नही ये दिल है मेरा  ये पिघल कर भी इक बार और पिघल जायेगा  तू आ तो सही ये तेरा ही था और तेरा ही हो जायेगा ।                                                                                 ---अकी