संदेश

2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिंदी साहित्य जगत की मशहूर लेखिका मन्नू भंडारी का देहावसान

चित्र
  हिंदी साहित्य जगत की मशहूर लेखिका आदरणीय मन्नू भंडारी जी का आज सोमवार 15 नवम्बर 2021 को निधन मन्नू भंडारी का जन्म 3 अप्रैल 1931 को मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले के भानपुरा गाँव में हुआ था। उनके बचपन का नाम महेंद्र कुमारी था । साहित्य जगत में लेखन के लिए उन्होंने मन्नू नाम चुना । मन्नू भंडारी जी ने हिंदी साहित्य को अमूल्य धरोहर ‘आपका बंटी’ और ‘महाभोज’ के रूप में प्रदान की । आपकी रचना ‘एक इंच मुस्कान’ आपने अपने पति श्री राजेंद्र जी यादव के साथ लिखी । राजेंद्र यादव हिंदी के सुपरिचित लेखक, कहानीकार, उपन्यासकार एवं आलोचक थे। मन्नू भंडारी जी ने ‘मैं हार गई’ , ‘तीन निगाहों की एक तस्वीर’ ,‘एक प्लेट सैलाब’,‘यही सच है’, ‘आंखों देखा झूठ’ , और ‘त्रिशंकु’ जैसी कहानियां लिखीं तथा ‘बिना दीवारों का घर’ नामक नाटक भी लिखकर हिंदी साहित्य को अपना अमूल्य योगदान प्रदान किया । आपका चिर स्मरणीय योगदान निश्चित ही हिन्दी जगत को एक दिशा प्रदान करेगा एवं आपकी रचनाओं के रूप में आप हमेशा हमारे दिलों में रहेगी ।