राणा पूंजा जयंती समारोह, राणा पूंजा महाविद्यालय, ओगणा (उदयपुर)
आज दिनांक 5 अक्टूबर 2024 शनिवार को राणा पूंजा महाविद्यालय में राणा पूंजा जयंती समारोह मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान मदन जी नागदा साब ने की एवं मुख्य अतिथि का पदभार इतिहासकार श्रीमान प्रताप सिंह जी झाला ने किया एवं विशिष्ट अतिथि पदभार समाज शास्त्री श्री प्रभात फेलबुस ने ग्रहण किया, अतिविशिष्ट अतिथि का पद तितरी प्रोडक्शन के स्टार मास्टर अमिताभ तिवारी ने ग्रहण किया । मुख्य वक्ता श्री प्रतापसिंह जी ने *आजादी के आंदोलन में भोमट क्षेत्र के योगदान* पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान प्रस्तुत किया, विशिष्ट अतिथि श्री प्रभात जी ने विद्यार्थियों को पांच बिंदुओं के *1. अन्याय का साथ नहीं देना 2. सबको साथ लेकर चलना एवं आगे बढ़ना 3.कथनी एवं करनी एक समान रखना 4.सत्य के मूल्य को बनाएं रखना 5.अनुशासन को बनाएं रखना और अच्छा करने की कोशिश करना* आदि अच्छी अच्छी बातों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। श्रीमान मदन जी नागदा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सर्वप्रथम विद्यार्थियों को अतिथियों का परिचय करवाया एवं अपने उद्बोधन में कहा कि *नायक को किसी जाति क्षेत्र में न बाँटकर नायक को नायक ही रहने द...