संदेश

राणा पूंजा जयंती समारोह, राणा पूंजा महाविद्यालय, ओगणा (उदयपुर)

चित्र
  आज दिनांक 5 अक्टूबर 2024 शनिवार को राणा पूंजा महाविद्यालय में राणा पूंजा जयंती समारोह मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान मदन जी नागदा साब ने की एवं मुख्य अतिथि का पदभार इतिहासकार श्रीमान प्रताप सिंह जी झाला ने किया एवं विशिष्ट अतिथि पदभार समाज शास्त्री श्री प्रभात फेलबुस ने ग्रहण किया, अतिविशिष्ट अतिथि का पद तितरी प्रोडक्शन के स्टार मास्टर अमिताभ तिवारी ने ग्रहण किया । मुख्य वक्ता श्री प्रतापसिंह जी ने *आजादी के आंदोलन में भोमट क्षेत्र के योगदान* पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान प्रस्तुत किया, विशिष्ट अतिथि श्री प्रभात जी ने विद्यार्थियों को पांच बिंदुओं के *1. अन्याय का साथ नहीं देना 2. सबको साथ लेकर चलना एवं आगे बढ़ना 3.कथनी एवं करनी एक समान रखना 4.सत्य के मूल्य को बनाएं रखना 5.अनुशासन को बनाएं रखना और अच्छा करने की कोशिश करना* आदि अच्छी अच्छी बातों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। श्रीमान मदन जी नागदा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सर्वप्रथम विद्यार्थियों को अतिथियों का परिचय करवाया एवं अपने उद्बोधन में कहा कि *नायक को किसी जाति क्षेत्र में न बाँटकर नायक को नायक ही रहने द...

हिंदी साहित्य जगत की मशहूर लेखिका मन्नू भंडारी का देहावसान

चित्र
  हिंदी साहित्य जगत की मशहूर लेखिका आदरणीय मन्नू भंडारी जी का आज सोमवार 15 नवम्बर 2021 को निधन मन्नू भंडारी का जन्म 3 अप्रैल 1931 को मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले के भानपुरा गाँव में हुआ था। उनके बचपन का नाम महेंद्र कुमारी था । साहित्य जगत में लेखन के लिए उन्होंने मन्नू नाम चुना । मन्नू भंडारी जी ने हिंदी साहित्य को अमूल्य धरोहर ‘आपका बंटी’ और ‘महाभोज’ के रूप में प्रदान की । आपकी रचना ‘एक इंच मुस्कान’ आपने अपने पति श्री राजेंद्र जी यादव के साथ लिखी । राजेंद्र यादव हिंदी के सुपरिचित लेखक, कहानीकार, उपन्यासकार एवं आलोचक थे। मन्नू भंडारी जी ने ‘मैं हार गई’ , ‘तीन निगाहों की एक तस्वीर’ ,‘एक प्लेट सैलाब’,‘यही सच है’, ‘आंखों देखा झूठ’ , और ‘त्रिशंकु’ जैसी कहानियां लिखीं तथा ‘बिना दीवारों का घर’ नामक नाटक भी लिखकर हिंदी साहित्य को अपना अमूल्य योगदान प्रदान किया । आपका चिर स्मरणीय योगदान निश्चित ही हिन्दी जगत को एक दिशा प्रदान करेगा एवं आपकी रचनाओं के रूप में आप हमेशा हमारे दिलों में रहेगी ।

पैसा

चित्र
http://meghwalaki.blogspot.com पैसा : मेरे जीवन की विडम्बना            मेरे करीबियों से विमुखता           मेरी दरिद्रता का उपहास            दोस्तों में उपेक्षा                        प्रियतम से बिछोह            हास परिहास            एक अट्टहास            अट्टहास की  प्रतिध्वनि            मेरे सपनों पर छायी           श्याह  काली छाया            मेरी भूख           मेरी मजबूरी            मेरे पेट को सालती पीड़ा            टूटन, घूटन या विघटन            करते नित्य अटन         ...

मंज़िल

चित्र
ग़र  ये रास्ता मंजिल को नहीं जाता, तो ये सफर थम क्यों नहीं जाता  साथ छूटना था ग़र बिच सफर में ही, तो मुसाफिर साथ ही क्यूँ चले ।  कारवाँ तो साथ चला था पर, साथ जाने कहाँ छूट गया  रह गया अकेला इस भयानक वन में और जंगल भी है भूखा होता मालूम  बहुत  मंजिल भी एक,रास्ता भी एक, सफर है लम्बा होता मालूम बहुत  दिखाई नहीं दे रहा कोई अब यहाँ ,पथ के साथी कहा गए  पथ में ही कही रुक गए याकि डरकर घर गए  डरावना है ये जंगल, मैं भी भय से काँप उठा ,पर  उम्मीदों के जुगनू पथ पर लालटेन लिए आगे है खड़े  अब नहीं रुकुंगा मैं ,नहीं थमेंगे कदम अब मेरे  शेष बचा कुछ और है रास्ता ,मंजिल भी लगती अब और दूर नहीं  शायद ओट लिए उस मोड़ की देहलीज पर खड़ी  लजाती ,सकुचाती आलिंगनपूर्ण समर्पण को है  चाहने ।                                                    ...