संदेश

नवंबर, 2016 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोम दिल

चित्र
सिगरेट के धुँए की तरह हर फिक्र उड़ जाये  काश कि अब तेरी याद की तरह  तू खुद आ जाये  मै भी पल पल राख़ हो रहा  जिस तरह सिगरेट का जिस्म जल रहा  सिगरेट तो जल के पैरो तले कुचल गयी  मेरी ज़िन्दगी  तेरी यादों में सुलग कर रह गयी  तू जी उठा मुझे छोड़कर  मुझसे मरा भी न गया तुझे भूलाकर  कौन तेरा है जहा तू चल दी  मैं सिर्फ तेरा ही था तू मुझे क्यों छोड़ गई  उन पत्थरों पे तू मोम बनकर पिघल गई  वो जरा भी नही पसीजे खुद तू ही जल गई  पत्थर नही ये दिल है मेरा  ये पिघल कर भी इक बार और पिघल जायेगा  तू आ तो सही ये तेरा ही था और तेरा ही हो जायेगा ।                                                                                 ---अकी 

प्रेम करना सीख ले तू

ये जो आकाश तेरा है ,ये आकाश मेरा भी है  सूरज की रोशनी जो तेरे नसीब है ,वह रोशनी मेरा भी नसीब है  ये जो चाँदनी उस चाँद की तुम्हारी छत पे उतर आई  है  उसी चाँद ने मेरे आँगन को भी ठंडक पहुँचाई है  साँसों की माला सी प्राणवायु फेरते हो जो तुम दिन रात  वही प्राणवायु मुझे भी फेरती है नित-रत  क्या लेकर आये थे तुम यहाँ ,जो बटोरकर  ले जाना चाहते हो सब कुछ ही वहाँ  नाम तक नहीं था अपना बताने को  अब जाति भी बना ली अपनी पहचान को  पहचान तक तो ठीक था,किन्तु ऊँच-नीच का  भेद कहाँ से सीख लिया   तुम हो गए पवित्र यहाँ पे ,हम हो गए अछूत जहाँ में  क्या दुरियाँ ही बढ़ाने आये थे ,या कि अपना कर्त्तव्य निभाने को  एक ही माँ की कोख़ से हम सब का ही तो जनम हुआ  मेहमान बनाकर भेजा था ,जा कर पुण्य कमाने को  मालिक क्यों बनकर जी रहे फिर, जैसे तुम ही भाग्य विधाता हो  गर्व ,घमंड ,लोभ ,ईर्ष्या सब का अब भी त्याग कर ले तू  प्रेम-कलश उँडेल सभी पर ,प्रेम करना सीख ले तू  चल नहीं ...

खुशी या मातम

उम्र तमाम ये निकली जा रही  आज भी खुशियों ने हमसे किया दूर किनारा है  सच्ची खुशियों के मायनें आज भी समझ नहीं आते  होते क्या है अभाव और दुःख  हमसे बेहतर क्या कोई जान पाया  कहने को तो सब कुछ ही है पर वो भी  अपना पेट काटकर नसीब हुआ  दिखती हो संपन्नता थोड़ी सी पर  उस ख़ुशी का क्या जो आती भी नहीं  बुलाने को पास मेरे  एक और जन्मदिन आम दिनों की तरह  आज भी गुजर जायेगा  आज तक पता नहीं चल सका  ये खुशियाँ लुटाने आता है या मेरी दरिद्रता का उपहास उड़ाने  पर नादान मन को समझाऊ कैसे  जन्मदिन संभ्रांत उच्च लोगो का दिन है  निम्न लोग इसे नहीं मनाया करते  अब जब ये दिन आया है सब और से  बधाईयों का ताँता चला आया है  समझ नहीं आ रहा इस दिन की खुशियाँ मनाऊँ या की मातम ।                                                   ...

आस मिलन की

मेरी जिन्दगी का दूसरा कोई ऐसा शख्स ना हुआ  जिसके लिए ये आँखे हरदम नम रही  और पहले तुम बनकर रह न सके तो  दूसरे को पास बुलाने का मन नहीं  दूसरा पास आये भी तो कैसे  क्योंकि पानीदार तो हम अब भी नहीं  मुफ़लिसी की चादर ओढ़े प्यार की तलाश में घूमता हूँ  पानी तो हर जगह है पर पानी की तो प्यास नहीं  दरबदर है ये जिंदगी,मंज़िल ना अब मेरे पास है  ख़िसक सी गयी है वह मुझको पास आता देख के  पा ही तो लिया था लगभग,द्वार ही तो घुसना बाकी था  किंतु पहरेदारों को मेरे कौम की,गंध सुंघाई दे गयी थी  खिसकी नहीं थी मंज़िल,मुझको पास आता देख के  वो तो साज़िश थी उन पहरेदारों की मंज़िल को खिसकाने की  उस पथिक और मंज़िल दोनों को ही, है अब भी इंतजार   पहरेदारों की आँख लगे और हो जाए मिलनसार ।  ---अकी 

रूह की दास्ताँ

चित्र
कब्र में पड़ी रूह सोच रही : उलझ गए है सपने यादों के भँवर जाल में  टूट गए है वादें वो सारी ही कसमें  साथ मिलकर जो खाई थी जीने मरने की कसमें  जीना तो हर हाल में है  पर मर तो रोज ही रहे है हम  जिंदादिल दफ़न हो चुके  मुर्दादिल फिर से जी उठे है  देखिये हाँ उस तरफ  मुर्दो के उस टीले पर जिन्दादिलो को दफ़नाया जाता है  गौर से देखियेगा उस तरफ हाँ ये कब्र मेरी है  जाति के ठेकेदारों ने कब से तो खुदवा रखा था इसे  प्रयत्न करेगा जो ऊपर उठने का जाति के संकीर्ण विचारों से  ज़िन्दा दफना दिया जायेगा उसे यही इसी कब्र में  हिमाक़त जो मै कर उठा  तो पड़ा हूँ अब यहाँ बरसों से  शमां जो लगाएगा यहाँ फिर कोई  फिर से जी उठूँगा मै मुर्दो को दफ़नाने का प्रयत्न अब करूँगा मै ।                                                        ...

आभार

हेलो दोस्तों कुछ कवितायें कुछ बातें में  आपका स्वागत है ।  मै आपके लिये अपनी स्वरचित कवितायें लेकर हाजिर होऊँगा एवं कुछ बाते करूँगा  आशा करता हूँ आपको मेरा ये ब्लॉग पसंद आयेगा ।  आपका स्नेह एवं आशीर्वाद हमेशा मुझे मिलता रहें ।  धन्यवाद ।