पूर्णता प्राप्ति
प्यार को फिर न दोहराने की कसम लिए धुँए में हर फिक्र को उड़ाते हुए पाखण्डों की इस दुनिया में न आने के लिए सबकी इज्ज़त बचाने के लिए आज पग खुद ब खुद चल पड़े जग से समझौता करने के लिए लड़खड़ाते पैरो से अपना रास्ता स्वयं बनाते हुए मार्गदर्शन अपना स्वयं करते हुए चल पड़ा न जाने किस ओर शायद ........ उस ओर जहाँ उसे पूर्णता प्राप्त हो शून्य शिखर उस अमिट पथ पर । - अकी