पूर्णता प्राप्ति
प्यार को फिर न दोहराने की कसम लिए
धुँए में हर फिक्र को उड़ाते हुए
पाखण्डों की इस दुनिया में न आने के लिए
सबकी इज्ज़त बचाने के लिए
आज पग खुद ब खुद चल पड़े
जग से समझौता करने के लिए
लड़खड़ाते पैरो से अपना रास्ता स्वयं बनाते हुए
मार्गदर्शन अपना स्वयं करते हुए
चल पड़ा न जाने किस ओर
शायद ........ उस ओर जहाँ उसे
पूर्णता प्राप्त हो
शून्य शिखर उस अमिट पथ पर ।
- अकी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें