मोम दिल


सिगरेट के धुँए की तरह हर फिक्र उड़ जाये 

काश कि अब तेरी याद की तरह  तू खुद आ जाये 

मै भी पल पल राख़ हो रहा 

जिस तरह सिगरेट का जिस्म जल रहा 

सिगरेट तो जल के पैरो तले कुचल गयी 

मेरी ज़िन्दगी  तेरी यादों में सुलग कर रह गयी 

तू जी उठा मुझे छोड़कर 

मुझसे मरा भी न गया तुझे भूलाकर 

कौन तेरा है जहा तू चल दी 

मैं सिर्फ तेरा ही था तू मुझे क्यों छोड़ गई 

उन पत्थरों पे तू मोम बनकर पिघल गई 

वो जरा भी नही पसीजे खुद तू ही जल गई 

पत्थर नही ये दिल है मेरा 

ये पिघल कर भी इक बार और पिघल जायेगा 

तू आ तो सही ये तेरा ही था और तेरा ही हो जायेगा । 
                                                                               ---अकी 


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदी साहित्य जगत की मशहूर लेखिका मन्नू भंडारी का देहावसान

प्रेम मंजूषा

प्रेम करना सीख ले तू