ख़्वाबमयी सर्द रातें
क्यूं ये रात फिर − फिर आ जाती है
कि उसकी याद भी तो सताने से बाज ना आती है
कितनी ही बार कोशिश करता हुँ की नींद आ जाये
उसके ही ख़्वाब देखते देखते
पर न कट पाती है ये रात
दिन तो कैसे भी कट जाता है पर
न कटती है तो सिर्फ ये ख़्वाबमयी सर्द रातें
कटे भी तो कैसे जो याद आ जाती है
पुरानी सर्द रातें, जो ऊष्णता और कोमलता
से भरी बाहों में गुजरी थी
अब इन सर्द रातों में वो गरमाहट का एहसास नहीं
है तो सिर्फ एकाकीपन और बोझिलता भरा एहसास
दुआ है ऐ मेरे खुदा कि लौटा दे
मेरे हसीं लम्हें,सुनहरे सपने,वो ख़्वाब वो रातें
या कि समा लें मुझे, तू ही
अब तेरे बाहुपाश में ।
− अकी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें