प्रेम मंजूषा
प्रेम मंजूषा से उन्होंने सारा प्रेम निकाल
बिखेर दिया, मेरे सामने
प्रगाढ़,सलिल,सरस,गाढ़ा
जिसमें मिला मकरंद,मधु का रस
अमृत सा
या कि फूलों के अर्क सा सुगंधित
घ्राण से होकर जिसने कर दी
प्राणवायु भी सुगंधित
कुछ को रसना से चखकर
शेष को ओंठो से पीकर
कर लिया मैने, आप ही आत्मसात
होकर एकाकार
जिस तरह अर्धनारीश्वर सदाशिव
या कि उमाकि
— अकी
बिखेर दिया, मेरे सामने
प्रगाढ़,सलिल,सरस,गाढ़ा
जिसमें मिला मकरंद,मधु का रस
अमृत सा
या कि फूलों के अर्क सा सुगंधित
घ्राण से होकर जिसने कर दी
प्राणवायु भी सुगंधित
कुछ को रसना से चखकर
शेष को ओंठो से पीकर
कर लिया मैने, आप ही आत्मसात
होकर एकाकार
जिस तरह अर्धनारीश्वर सदाशिव
या कि उमाकि
— अकी
👍
जवाब देंहटाएं