प्रेम करना सीख ले तू
ये जो आकाश तेरा है ,ये आकाश मेरा भी है
सूरज की रोशनी जो तेरे नसीब है ,वह रोशनी मेरा भी नसीब है
ये जो चाँदनी उस चाँद की तुम्हारी छत पे उतर आई है
उसी चाँद ने मेरे आँगन को भी ठंडक पहुँचाई है
साँसों की माला सी प्राणवायु फेरते हो जो तुम दिन रात
वही प्राणवायु मुझे भी फेरती है नित-रत
क्या लेकर आये थे तुम यहाँ ,जो बटोरकर
ले जाना चाहते हो सब कुछ ही वहाँ
नाम तक नहीं था अपना बताने को
अब जाति भी बना ली अपनी पहचान को
पहचान तक तो ठीक था,किन्तु ऊँच-नीच का
भेद कहाँ से सीख लिया
तुम हो गए पवित्र यहाँ पे ,हम हो गए अछूत जहाँ में
क्या दुरियाँ ही बढ़ाने आये थे ,या कि अपना कर्त्तव्य निभाने को
एक ही माँ की कोख़ से हम सब का ही तो जनम हुआ
मेहमान बनाकर भेजा था ,जा कर पुण्य कमाने को
मालिक क्यों बनकर जी रहे फिर,
जैसे तुम ही भाग्य विधाता हो
गर्व ,घमंड ,लोभ ,ईर्ष्या सब का अब भी त्याग कर ले तू
प्रेम-कलश उँडेल सभी पर ,प्रेम करना सीख ले तू
चल नहीं सकती दुनिया मेरे बिना,
सोचा होगा आराम हवेली में
राख की ढ़ेरी बने पड़े सब ,फिर क्यों पड़े हो इस विश्राम स्थली में ।
----अकी

Bahut khub
जवाब देंहटाएंGreat words
जवाब देंहटाएंGreat words
जवाब देंहटाएंBahut khub
जवाब देंहटाएंsuper kavita
जवाब देंहटाएं