रूह की दास्ताँ
कब्र में पड़ी रूह सोच रही :
उलझ गए है सपने यादों के भँवर जाल में
टूट गए है वादें वो सारी ही कसमें
साथ मिलकर जो खाई थी जीने मरने की कसमें
जीना तो हर हाल में है
पर मर तो रोज ही रहे है हम
जिंदादिल दफ़न हो चुके
मुर्दादिल फिर से जी उठे है
देखिये हाँ उस तरफ
मुर्दो के उस टीले पर जिन्दादिलो को दफ़नाया जाता है
गौर से देखियेगा उस तरफ हाँ ये कब्र मेरी है
जाति के ठेकेदारों ने कब से तो खुदवा रखा था इसे
प्रयत्न करेगा जो ऊपर उठने का जाति के संकीर्ण विचारों से
ज़िन्दा दफना दिया जायेगा उसे यही इसी कब्र में
हिमाक़त जो मै कर उठा
तो पड़ा हूँ अब यहाँ बरसों से
शमां जो लगाएगा यहाँ फिर कोई
फिर से जी उठूँगा मै
मुर्दो को दफ़नाने का प्रयत्न अब करूँगा मै ।
-अकी

Gajab bhai
जवाब देंहटाएंGajab bhai
जवाब देंहटाएंdhanyawad
जवाब देंहटाएंTHANK YOU
जवाब देंहटाएं