खुशी या मातम
उम्र तमाम ये निकली जा रही
आज भी खुशियों ने हमसे किया दूर किनारा है
सच्ची खुशियों के मायनें आज भी समझ नहीं आते
होते क्या है अभाव और दुःख
हमसे बेहतर क्या कोई जान पाया
कहने को तो सब कुछ ही है पर वो भी
अपना पेट काटकर नसीब हुआ
दिखती हो संपन्नता थोड़ी सी पर
उस ख़ुशी का क्या जो आती भी नहीं
बुलाने को पास मेरे
एक और जन्मदिन आम दिनों की तरह
आज भी गुजर जायेगा
आज तक पता नहीं चल सका
ये खुशियाँ लुटाने आता है या मेरी दरिद्रता का उपहास उड़ाने
पर नादान मन को समझाऊ कैसे
जन्मदिन संभ्रांत उच्च लोगो का दिन है
निम्न लोग इसे नहीं मनाया करते
अब जब ये दिन आया है सब और से
बधाईयों का ताँता चला आया है
समझ नहीं आ रहा इस दिन की खुशियाँ मनाऊँ या की मातम ।
-अकी
-अकी
Shandaar
जवाब देंहटाएंShandaar
जवाब देंहटाएं