मंज़िल
ग़र ये रास्ता मंजिल को नहीं जाता, तो ये सफर थम क्यों नहीं जाता
साथ छूटना था ग़र बिच सफर में ही, तो मुसाफिर साथ ही क्यूँ चले ।
कारवाँ तो साथ चला था पर, साथ जाने कहाँ छूट गया
रह गया अकेला इस भयानक वन में और जंगल भी है भूखा होता मालूम बहुत
मंजिल भी एक,रास्ता भी एक, सफर है लम्बा होता मालूम बहुत
दिखाई नहीं दे रहा कोई अब यहाँ ,पथ के साथी कहा गए
पथ में ही कही रुक गए याकि डरकर घर गए
डरावना है ये जंगल, मैं भी भय से काँप उठा ,पर
उम्मीदों के जुगनू पथ पर लालटेन लिए आगे है खड़े
अब नहीं रुकुंगा मैं ,नहीं थमेंगे कदम अब मेरे
शेष बचा कुछ और है रास्ता ,मंजिल भी लगती अब और दूर नहीं
शायद ओट लिए उस मोड़ की देहलीज पर खड़ी
लजाती ,सकुचाती आलिंगनपूर्ण समर्पण को है चाहने ।
------अकी

Superb...
जवाब देंहटाएंSuperb...
जवाब देंहटाएंthanx hitesh ji
जवाब देंहटाएंsuperrd........
जवाब देंहटाएंThanx Ratan ji
हटाएं