पैसा
http://meghwalaki.blogspot.com
पैसा : मेरे जीवन की विडम्बना
मेरे करीबियों से विमुखता
मेरी दरिद्रता का उपहास
दोस्तों में उपेक्षा
प्रियतम से बिछोह
हास परिहास
दोस्तों में उपेक्षा
प्रियतम से बिछोह
हास परिहास
एक अट्टहास
अट्टहास की प्रतिध्वनि
मेरे सपनों पर छायी
श्याह काली छाया
श्याह काली छाया
मेरी भूख
मेरी मजबूरी
मेरे पेट को सालती पीड़ा
टूटन, घूटन या विघटन
टूटन, घूटन या विघटन
करते नित्य अटन
पाने का जितना करता जतन
होता जाता मानवीयता का पतन
---अकी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें